मध्य प्रदेश

झकनावदा में आम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के 'एक पौधा लगाएं' अभियान से जुड़े जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी, महाकाल मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार बर्मन के निर्देशन में संचालित “एक पौधा लगाएं” अभियान के तहत झाबुआ जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने ग्राम झकनावदा स्थित महाकाल मंदिर परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करे। इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और बेहतर भविष्य का निर्माण भी संभव होगा।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!