श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन
10वीं-12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

भोपाल। श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति, भोपाल के तत्वावधान में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य “मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में भोपाल नामदेव समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में किसी भी बोर्ड से 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज की उभरती प्रतिभाओं, मेहनत और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

समिति ने समाजबंधुओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों को समाज के सामने लाएं और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस सम्मान समारोह से जोड़ें, ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।
सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर समिति के व्हाट्सएप नंबर 8085856965 पर भेजना होगा। जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रमोद बघेल (नामदेव) – 9893055449 एवं नवीन नामदेव – 9926824909 से संपर्क किया जा सकता है।
समिति ने सभी समाजबंधुओं से अनुरोध किया है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान से वंचित न रहे।
समिति का कहना है कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रतिभाओं का सम्मान समाज की सबसे सुंदर परंपरा है।







