मध्य प्रदेश

ईद-उल-अजहा अवकाश में बदलाव: अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मध्य प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा अवकाश में बदलाव किया है। अब 27 मई की जगह 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पढ़ें पूरी सरकारी अधिसूचना।

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। शासन द्वारा पहले 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश में बदलाव करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

वल्लभ भवन, भोपाल से जारी अधिसूचना के अनुसार यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 27 मई, बुधवार को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 29 दिसंबर 2025 को जारी पूर्व अधिसूचना में इस सीमा तक संशोधन माना जाएगा। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी किया गया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!