प्रज्ञा मालवीय ने 10वीं में 90.05% अंक के साथ किया टॉप, जबलपुर का नाम किया रोशन
जबलपुर की प्रज्ञा मालवीय ने 10वीं परीक्षा में 90.05% अंक हासिल कर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय GCF में टॉप किया। जानें पूरी खबर।

संवाददाता अवधेश चौकसे
जबलपुर। हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय GCF जबलपुर की छात्रा कु. प्रज्ञा मालवीय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.05% अंक हासिल कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रज्ञा की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
परिवार और स्कूल का बढ़ाया मान
प्रज्ञा मालवीय, श्री संजय मालवीय एवं श्रीमती संध्या मालवीय की सुपुत्री हैं। साथ ही वे पत्रकार अवधेश चौकसे की भतीजी भी हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा।
बधाइयों का तांता
प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और शहर के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।







