मध्य प्रदेशराजनीति
इटारसी नगर पालिका में नरेश मेघानी बने एल्डरमैन, सिंधी समाज में खुशी की लहर
इटारसी नगर पालिका में नरेश मेघानी एल्डरमैन नियुक्त, सिंधु विकास समिति और सिंधी समाज ने दी बधाई। पढ़ें पूरी खबर।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। नगर पालिका इटारसी में एल्डरमैन पद पर श्री नरेश मेघानी की नियुक्ति होने पर सिंधी समाज में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सिंधु विकास समिति ने दी बधाई
सिंधु विकास समिति के सभी सदस्यों ने श्री नरेश मेघानी को एल्डरमैन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समिति ने उनके उज्जवल भविष्य और समाजहित में उत्कृष्ट कार्यों की कामना की।
समाज से मिली व्यापक शुभकामनाएं
सिंधी समाज के कई प्रमुख लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
सनी लालवानी ने भी नरेश मेघानी को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।
समाज का बढ़ा प्रतिनिधित्व
नगर पालिका इटारसी में सिंधी समाज से एल्डरमैन के रूप में नरेश मेघानी की नियुक्ति से समाज का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।







