क्राइममध्य प्रदेश

इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाई युवक की जान

साइबर सेल की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की जान बचा ली। यह पूरी कार्रवाई “रियल टाइम” में की गई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान मिला अलर्ट

दिनांक 1 अप्रैल 2026 की शाम एक 25 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर लाइव आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था। इस वीडियो को साइबर सेल द्वारा समय रहते डिटेक्ट कर लिया गया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी के निर्देशन में बनी रणनीति

पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम से एक विशेष टीम युवक को बातचीत में उलझाकर समय निकालती रही, वहीं दूसरी ओर पुलिस की अलग-अलग टीमें चुपचाप युवक के घर की ओर रवाना की गईं।

मौके पर पहुंचकर बचाई जान

जैसे ही युवक आत्महत्या का कदम उठाने वाला था, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उसे समझाइश देकर सुरक्षित स्थान पर ले आई। इसके बाद युवक की काउंसलिंग की गई और उसके परिजनों को भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

पुलिस टीम को मिला इनाम

इस सराहनीय और साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित टीम को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

“हर एक जीवन अनमोल है”

मध्यप्रदेश पुलिस ने इस घटना के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया है कि हर एक जीवन अनमोल है, और समय पर मदद मिलने से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!