क्राइममध्य प्रदेश

“ऑपरेशन F.A.C.E.” में बड़ा खुलासा: एक ही चेहरे से जारी हुईं 66 फर्जी सिम, दो आरोपी पर केस दर्ज

झाबुआ के रायपुरिया थाना पुलिस की कार्रवाई, AI तकनीक से हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुरिया थाना पुलिस ने “ऑपरेशन F.A.C.E. (Facial Authentication Compliance Enforcement)” में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर 66 सिम कार्ड अलग-अलग नामों से जारी किए गए थे।

AI टूल से सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार Department of Telecommunication (DOT) द्वारा उपलब्ध कराए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकग्निशन टूल (ASTR) के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जांच में पाया गया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच एक ही व्यक्ति के चेहरे (Unique Face) का उपयोग कर 66 मोबाइल सिम कार्ड अलग-अलग नाम और पतों पर सक्रिय किए गए।

एक ही व्यक्ति की फोटो, नाम अलग-अलग

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी सिम कार्ड में फोटो पुरुषोत्तम पिता रामनारायण पाटीदार निवासी रामनगर का था, जबकि नाम अलग-अलग दर्ज किए गए थे।
इन सिम कार्डों का सत्यापन एजेंट योगेश पिता बाबूलाल पाटीदार निवासी जामली द्वारा किया गया।

फर्जी आधार से तैयार किए गए सिम

आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी आधार कार्ड तैयार किए और उनमें एक ही व्यक्ति का फोटो लगाकर अलग-अलग नामों से सिम कार्ड जारी कराए। इस प्रक्रिया से आरोपियों ने अवैध लाभ अर्जित किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत
धारा 419, 420, 468, 471 भादवि, 66(सी) आईटी एक्ट एवं 42(3)(e), 42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच जारी, और भी खुलासों की संभावना

इस पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक गीता जाटव द्वारा की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!