शिवम राय बने बजरंग दल के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
सालीचौका के शिवम राय को विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका,नरसिंहपुर । नगर के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले शिवम राय को विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
शिवम राय लंबे समय से हिंदू सनातन धर्म और गौ सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संघर्ष और सेवा को मिला सम्मान
शिवम राय की नियुक्ति को उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। क्षेत्र में वे हमेशा धार्मिक, सामाजिक और गौ सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
मित्रों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जिला संयोजक बनने पर उनके मित्रों और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में अंकित वर्मा, मुकेश वर्मा, तीरथ साहू, मयंक, प्रदीप पटेल, नरेंद्र राजोरिया, पंचम गूजर, समित मेहरा, मयंक सोनी, कुलदीप शुक्ला, अंबर जैन, ऋषभ कसेरा, मनीष कौरव, प्रांजिल सेजवार, चिंटू गुप्ता, अनिल ठाकुर, शिवांक चौकसे, राहुल पटेल, देवराज पटेल, विजय कुर्मी, गोविंद मेहरा, प्रदीप कौरव, अर्पित राय, लखन पटेल, जितेंद्र कठर, गोपाल चौकसे, सतीश वर्मा और संजय साहू सहित कई इष्ट मित्र और कार्यकर्ता शामिल हैं।
सभी ने उम्मीद जताई कि शिवम राय के नेतृत्व में संगठन जिले में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।







