मध्य प्रदेश

करणपुर में प्रकट होगा पवित्र धरोहर का ऐतिहासिक स्वर, मंदिर उद्घाटन से गूंजेगा शंखनाद

करणपुर में प्रकट होगा पवित्र धरोहर का ऐतिहासिक स्वर, मंदिर उद्घाटन से गूंजेगा शंखनाद

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

सोहागपुर, नर्मदापुरम। कल पूर्वाह्न काल में परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में मां भगवती के दिव्य दर्शन होते ही पूरे आयोजन का वातावरण पुण्य और श्रद्धा से आलोकित हो गया। पूज्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर प्राप्त आशीर्वाद ने प्रत्येक हृदय में एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। शंकराचार्य जी के निज सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी महाराज का स्नेहिल मार्गदर्शन और शुभाशिष्‍व भी इस अवसर की गरिमा को और अनुपम बनाते हुए मन में श्रद्धा का संचार कर गया।
इसी दिव्य पुण्य आशीर्वाद का प्रभाव अब नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा के ग्राम करणपुर में प्रकट होने जा रहा है। विगत समय तक शांत और सौम्य ग्राम के रूप में विख्यात यह स्थान अब अपने भव्य मंदिर उद्घाटन से सम्पूर्ण अंचल में श्रद्धा और संस्कृति के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित होगा।

ग्रामवासी और विद्वानजन यह मानते हैं कि हरगोविंद पुरबिया के अथक प्रयास, समर्पण और आस्था के कारण यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, वरन् ग्राम की अस्मिता और धार्मिक चेतना का संपूर्ण उत्सव बन गया है। उनका संघर्ष, निष्ठा और धर्मपरायण दृष्टि इस छोटे से ग्राम को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रस्फुटित कर रही है।
ग्राम की गलियों में आज यही चर्चा है कि करणपुर अब केवल एक ग्राम नहीं रहा; यह आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केन्द्र बनकर उभर रहा है। इस पवित्र अवसर पर स्थानीय जनता ने यह प्रतिज्ञा की है कि मंदिर उद्घाटन का यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों में भी याद रहेगा और ग्राम का नाम न केवल नर्मदा प्रदेश में, बल्कि दूर-दूर तक श्रद्धा, भक्ति और धर्म का प्रतीक बनकर लिया जाएगा।
सत्य कहा जाए तो, शंकराचार्य जी के पावन आशीर्वाद और पुरातन परंपराओं के अनुरूप आयोजित यह संकल्प ग्राम की मिट्टी में ऐसा दिव्य रंग घोल रहा है, जो शताब्दियों तक प्रज्वलित रहेगा। इस भव्य आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे से ग्राम में भी आस्था और श्रद्धा की शक्ति विश्व की किसी महान नगरी से कम नहीं होती, और करणपुर आने वाले समय में नर्मदा क्षेत्र का ऐतिहासिक और पवित्र केंद्र बनकर इतिहास रचेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!