क्राइममध्य प्रदेश

श्रीधाम आउटर पर संघमित्रा एक्सप्रेस पर पथराव, पेंट्रीकार के शीशे टूटे, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

जबलपुर रेल मंडल के श्रीधाम आउटर पर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव। पेंट्रीकार के कांच टूटे, RPF और GRP जांच में जुटी।

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत श्रीधाम स्टेशन के आउटर पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दानापुर से चेन्नई जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात तत्वों ने पथराव कर दिया। अचानक हुई इस घटना में ट्रेन की पेंट्रीकार की खिड़कियों के कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गए

पेंट्रीकार में मौजूद थे कर्मचारी, बाल-बाल बचे

घटना के समय पेंट्रीकार के भीतर कर्मचारी भोजन तैयार कर रहे थे। पत्थरों की बौछार के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस पथराव में किसी भी यात्री या रेल कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

अगले स्टेशन पर पहुंचते ही हरकत में आया प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचते ही
रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पेंट्रीकार का बारीकी से निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया

कर्मचारियों के बयान दर्ज, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

रेलवे अधिकारियों ने पेंट्रीकार स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए हैं, ताकि घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके। साथ ही,

  • संभावित घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,
  • रेल ट्रैक के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रेलवे पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!