मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी
पचामा मे कैरियर मेला आयोजित

संवाददाता अवधेश चौक से
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस ग्राम पचामा के शासकीय हाई स्कूल में कैरियर मेला सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस में थाना प्रभारी सालीचौका एएसआई वर्षा धाकड़ के द्वारा छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि विषय के चुनाव, समय का सदुपयोग,मोबाइल का सदुपयोग एवं अपनी इच्छा के आधार पर संकल्प लें और उसे पूरा करने में अपनी ताकत लगा दे तो सफल होना तय है। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश गुप्ता द्वारा भी छात्रों को 12वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम मे नवीन माध्यमिक शाला पचामा से उमा वर्मा एवं हाई स्कूल पचामा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।







