मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन सृजन अभियान के तहत बरहटा पंचायत में कांग्रेस पंचायत समिति का गठन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी के नेतृत्व में गांधी मंडलम अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

गाडरवाड़ा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवाड़ा अध्यक्ष श्री सतीश सैनी के नेतृत्व में गांधी मंडलम के अंतर्गत बरहटा पंचायत में पंचायत समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सिंह (मझले भैया), पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री जिनेश जैन, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा कौरव, मंडलम अध्यक्ष श्री संजय कौरव, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री यश राय सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम केकड़ा से उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यक्रम में ग्राम केकड़ा से
सरदार पटेल, परषोत्तम कौरव, रमेश कौरव, दलगंजन कौरव, बालगोविंद कौरव, संतोष कुमार, मोतीलाल, रामकुमार कौरव, बृजभूषण कौरव, शुभम कौरव, साकेत कौरव, अक्षय कौरव, घनश्याम कौरव, बड़ेलाल ठाकुर, गंगाराम ठाकुर, कारेलाल ठाकुर, संदीप कौरव, नीतीश कौरव, मोहित कौरव, ओमप्रकाश कौरव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम बरहटा से उपस्थित कार्यकर्ता

वहीं ग्राम बरहटा से
सरदार बाबू, विनीत कौरव, रामकुमार कौरव, ओमप्रकाश कौरव, रजनीश कौरव, भाई कौरव, विनोद कौरव, धर्मेन्द्र कौरव, रूपेश कौरव, गजेंद्र कौरव, लालप्रसाद कौरव, द्वारकाप्रसाद कौरव, सुजान कौरव, भोजराज कौरव सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं के सानिध्य में पंचायत समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!