मध्य प्रदेशराजनीति

संघटन सृजन अभियान के तहत गांधी मंडलम में कमेटी गठन की अहम बैठकें 1 फरवरी को, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल रहेंगी मौजूद

गाडरवारा। कांग्रेस संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संघटन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी पटेल के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा अध्यक्ष श्री सतीश जी सैनी के नेतृत्व में गांधी मंडलम के अंतर्गत 1 फरवरी रविवार को कमेटी गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,
दोपहर 2:00 बजे ग्राम केकड़ा,
दोपहर 3:00 बजे ग्राम बरहटा,
शाम 4:00 बजे ग्राम कजरोटा में कमेटी गठन की बैठकें आयोजित होंगी।

इन बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मझले भैया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम जी पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जिनेश जी जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिग्विजय जी पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती श्रद्धा जी कौरव सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर कांग्रेस संगठन को सशक्त करना, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना और संगठन को जनसरोकारों से जोड़ना है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!