मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन सृजन अभियान के तहत गाडरवाड़ा के आज़ाद वार्ड में कांग्रेस वार्ड समिति का गठन

गाडरवाड़ा में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज़ाद वार्ड में वार्ड समिति का गठन किया। जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के निर्देश पर कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती।

गाडरवारा।
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवाड़ा ने एक और महत्वपूर्ण पहल की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश सैनी के नेतृत्व में आज़ाद मंडलम के अंतर्गत आज़ाद वार्ड में वार्ड समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री जगदीश सासनी, पूर्व पार्षद श्री सोमनाथ कौरव, श्री अज्जू कौरव, श्री अवधेश रूसिया, श्री सुखदेव शर्मा, श्रीमती प्रियंका दीक्षित, श्री सुनील दुबे, श्री रमजान खान, श्री प्रांजल कौरव एवं श्री संजय कौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सानिध्य में वार्ड समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

कांग्रेस संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को वार्ड एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है, ताकि आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि वार्ड समिति के गठन से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता और जनसंपर्क को नई दिशा मिलेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने, जनता से सीधा संवाद बनाए रखने एवं पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!