करेली में आनंद उत्सव 2026 का आयोजन, पारंपरिक खेलों में दिखा नागरिकों का उत्साह
करेली में नगर पालिका परिषद द्वारा आनंद उत्सव 2026 का आयोजन, पारंपरिक खेलों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

संवाददाता पूजा मालवीय करेली
करेली।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद करेली द्वारा आनंद उत्सव 2026 का भव्य आयोजन सुभाष वार्ड स्थित साई मंदिर पार्क में किया गया। इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक खेलों में छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं एवं बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
नींबू-चम्मच और कुर्सी दौड़ में दिखी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा
आनंद उत्सव के अंतर्गत नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ सहित कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम से नागरिकों को न केवल मनोरंजन का अवसर मिला, बल्कि भारतीय खेल परंपराओं से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सहभागिता बढ़ाना और नई पीढ़ी को पारंपरिक खेलों के महत्व से परिचित कराना रहा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- नींबू-चम्मच दौड़
प्रथम: संगीता शर्मा
द्वितीय: रंजीता रजक
तृतीय: भुरी रजक - कुर्सी दौड़
प्रथम: शोभा कहार
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद करेली की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता नेमा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री श्रीकांत पाटर, सुभाष वार्ड की पार्षद एवं पूर्व जल सभापति श्रीमती संगीता शर्मा, गणेश वार्ड की पार्षद ज्योति सोनी, हनुमान वार्ड के पार्षद हेमंत मेहरा सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्व सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
सामाजिक समरसता का दिया संदेश
आनंद उत्सव 2026 के माध्यम से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और पारंपरिक खेलों के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।







