मध्य प्रदेश

गहोई समाज ने धूमधाम से मनाया गहोई दिवस, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

गाडरवारा में गहोई समाज ने धूमधाम से मनाया गहोई दिवस, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान।

गाडरवारा।
रविवार को गहोई दिवस के अवसर पर स्थानीय गहोई वैश्य समाज द्वारा परंपरागत उत्साह और भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

गहोई दिवस गाडरवारा

श्रीदेव राधावल्लभ मंदिर से निकली शोभायात्रा

सुबह 10 बजे श्रीदेव राधावल्लभ मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा चावड़ी, महावीर भवन, शक्ति चौक, शिवालय चौक से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी में संपन्न हुई। शोभायात्रा में आगे-आगे बच्चों के मनोरंजन के लिए मस्ती करते भालू, घोड़े, बैंड-बाजे और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे।

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने गुलाबी साड़ियाँ, जबकि पुरुषों ने सफेद परिधान और सिर पर साफा पहनकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कोचर रिसॉर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम

शोभायात्रा के पश्चात् कोचर रिसॉर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकुमार नीखरा (अध्यक्ष, महाकौशल क्षेत्रीय सभा) रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बैजनाथ गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासभा) ने की।

विशेष अतिथि के रूप में शरद कठल (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ संघ), जगदीश बरसैंया (मंत्री), बसंत तपा (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवयुवक मंडल) मंचासीन रहे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में आज़ाद मोदी, रामगोपाल बजाज, अवधेश रूसिया, सुनीता नौगरैया, नीतेश खंताल एवं श्रेयांश कठल उपस्थित रहे।

गहोई दिवस गाडरवारा

बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कार्यक्रम में गहोई समाज के युवाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। उपस्थित अतिथियों और समाजजनों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

इस अवसर पर समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया। उन्हें प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

गहोई दिवस गाडरवारा

समाज पदाधिकारियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर गहोई वैश्य समाज पंचायत अध्यक्ष सुनील सोनी, सचिव मुकेश कनकने, श्रीदेव राधावल्लभ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम सरावगी, सचिव अवधेश रूसिया, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता गेड़ा एवं सचिव शिखा नीखरा ने गहोई दिवस के सफल आयोजन के लिए समस्त स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!