मध्य प्रदेश

शैलेन्द्र वर्मा बने संभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम, संगठन में खुशी की लहर

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

बैतूल। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के जिला अध्यक्ष बैतूल शैलेन्द्र वर्मा का प्रमोशन करते हुए उन्हें संभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सांगेश कुमार भाटी द्वारा की गई।

यह पदोन्नति मध्य प्रदेश संरक्षक डॉ. मनोज बात्री एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राकेश गहलोत (इंदौर) की अनुशंसा पर की गई। शैलेन्द्र वर्मा (निवासी शाहपुर, जिला बैतूल) द्वारा विगत दो वर्षों से संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं गरीब-असहायों की मदद के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

श्री वर्मा की संभाग अध्यक्ष पदोन्नति पर जिला बैतूल संगठन मंत्री कन्हैयालाल चौकीकर, राजेश चढ़ोकर, विशाल वर्मा, जिला संरक्षक देवेंद्र राठौर सहित बैतूल जिले के समस्त पदाधिकारियों, जिला सिवनी एवं जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के समस्त संगठन पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शैलेन्द्र वर्मा के कार्यों को देखते हुए उन्हें शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष (मेन सेल) जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। संगठन को विश्वास है कि वे आने वाले समय में मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!