मध्य प्रदेश

सिलपटी पंचायत में मजदूरों के हक पर डाका मशीन से कराया जा रहा सीसी रोड निर्माण, रोजगार से वंचित ग्रामीण

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

शाहपुर। एक ओर सरकार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला शाहपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलपटी से सामने आया है, जहां मजदूरों को काम देने के बजाय मशीनों से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत सिलपटी के कहार मोहल्ले में लगभग 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि यह कार्य नियम-कायदों को दरकिनार कर क्यूरी मशीन के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे गांव के स्थानीय मजदूर रोजगार से वंचित हो गए हैं।

ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि पंचायत द्वारा यह कार्य अनाधिकृत रूप से अर्जुन और सुभाष नामक व्यक्तियों को ठेके पर दे दिया गया है। नाम मात्र के मजदूरों को दिखावे के लिए लगाया गया है, जबकि अधिकांश कार्य मशीन से कराया जा रहा है। इससे मजदूरों के हक पर सीधा हमला हुआ है।

ग्राम के कई मजदूरों ने सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब गांव में ही बेरोजगार मजदूर उपलब्ध हैं, तो मशीनों का उपयोग क्यों किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि रोजगार देने की मंशा नहीं है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि पूरे मामले से जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं या जानबूझकर मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके।

मुझे आज ही जानकारी मिली है आज मंगलवार होने के कारण में जनसुनवाई की मीटिंग में हूं फ्री होकर मौके का निरीक्षण कर जांच के लिए जाऊंगी अभी इंजीनियर से कहकर तुरंत काम बंद कर दिया है
जनपद सीईओ फिरदोस शाह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!