अटल जी की स्मृति पर्व पर हुआ लोकार्पण कार्यक्रम

गाडरवारा । आमगांव छोटा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव छोटा में आयोजित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति पर्व कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्यआतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया ।
केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि विकास कार्यो में कोताही नही बरती जाएगी । मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है । गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया जाएगा । इस अक्सर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री से मुलाकात की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नरेश पाठक ,पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ,जिला महामंत्री हरगोविंद पटेल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिनेंद्र डागा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक, डॉ योगेश कौरव ,सुश्री अंजू शुक्ला , राव संदीप कौरव , मोहरकांत पटेल , मुकेश मरैया ,मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल गुर्जर , चंद्रकांत शर्मा , दिग्विजय सिंह राजपूत , नरेश कौरव , सुरेश मामोलिया ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह गुर्जर , नीरज पेगवार , सचिन अग्रवाल , मंडल महामंत्री राजेश पटेल, राहुल कौरव एवं ग्राम सरपंच प्रसन्न शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता बंधु एवं मातृशक्ति,ग्रामवासी उपस्थित रहे।







