मध्य प्रदेशलाइफस्टाइल
डांस प्रतियोगिता में गाडरवारा के आरोन रियान कुमार बने विजेता
जबलपुर में आयोजित जोश उत्सव संस्था की प्रतियोगिता में डांस कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान

गाडरवारा।
विगत दिवस जबलपुर में जोश उत्सव संस्था द्वारा गोलबाजार स्थित सेठ गोविन्द दास ऑडिटोरियम में आयोजित डांस प्रतियोगिता में गाडरवारा नगर के आरोन रियान कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नगद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित
डांस कैटेगरी में विजेता बनने पर जोश उत्सव संस्था द्वारा आरोन रियान कुमार को
- ₹10,000 नगद पुरस्कार,
- ट्रॉफी,
- प्रमाण पत्र
प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर का बढ़ाया मान-सम्मान
आरोन रियान कुमार
- वीजसेन वार्ड निवासी स्वप्निल राजकुमार के सुपुत्र,
- एवं संजय राजकुमार ‘पप्पू भैया’ के पौत्र हैं।
उनकी इस उपलब्धि से गाडरवारा नगर का गौरव बढ़ा है।
शुभचिंतकों ने दी बधाइयां
डांस वर्ल्ड क्लास के रोनित राजपूत सहित नगर के कलाकारों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने आरोन की सफलता पर बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।







