जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने शहीद आशीष शर्मा के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिवार को सौंपा राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का संवेदना संदेश
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल बोहानी पहुँचीं, शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांसद विवेक तन्खा का संवेदना पत्र सौंपा।

गाडरवारा/बोहानी। नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए अमर वीर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष जननेत्री श्रीमती सुनीता पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आ. श्री सुरेंद्र सिंह पटेल (मंझले भैया) उनके बोहानी स्थित निवास पहुँचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
इस दौरान सुनीता पटेल ने कहा कि—
“शहीद आशीष शर्मा जैसे वीरों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा है।”
परिवार को सौंपा सांसद विवेक तन्खा का शोक-संदेश

भेंट के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा द्वारा भेजा गया शोक संवेदना पत्र भी परिजनों को सौंपा। सांसद तन्खा ने पत्र में शहीद आशीष शर्मा को देश का गौरव बताते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया है।
कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
शहीद के घर पहुंचने वालों में
- सुरेंद्र सिंह पटेल (मंझले भईया)
- श्री सतीश सैनी,
- श्री अवधेश रूसिया,
- श्री संजय कौरव
भी मौजूद थे। सभी ने परिवार को सांत्वना दी और सरकार से शहीद परिवार के उचित सम्मान व सहायता की मांग की।
पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि हाल ही में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान हॉक फोर्स के बहादुर जवान आशीष शर्मा शहीद हो गए थे। उनके बलिदान से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, वहीं कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है।







