क्राइममध्य प्रदेश
इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रातभर चले अभियान में 28 वारंटी गिरफ्तार, 45 गुंडे और 25 निगरानी बदमाश चेक

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। पुलिस की सतर्कता और लगातार बढ़ाई जा रही गश्त का असर अब शहर में साफ दिखाई देने लगा है। नर्मदापुरम जिले में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में बीते रात एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत एसडीओपी, टीआई गौरव सिंह बुंदेला और एन. रजक की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।
रातभर की कार्रवाई – मुख्य बिंदु
- 28 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से 28 वारंटियों को पकड़कर हिरासत में लिया। - 45 गुंडों की जांच
आपराधिक गतिविधियों में शामिल 45 गुंडों को चेक कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई। - 25 निगरानी बदमाशों की जांच
पहले से सूचीबद्ध 25 निगरानी बदमाशों को भी चेक किया गया और उनकी मूवमेंट को रिकॉर्ड किया गया।
अभियान का उद्देश्य और प्रभाव
पुलिस की इस सख्त रात्रि गश्त और लगातार बढ़ रही सतर्कता का सीधा असर अपराधों की रोकथाम पर देखने को मिल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई से शहर में अपराधों में कमी आने की उम्मीद है और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण भी बन रहा है।







