मध्य प्रदेश
वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी ने दिल्ली पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। दिनांक 10.11.2025 को भयंकर आतंकवादी घटना में कार विस्फोट कर 13 निर्दोष लोगों की मौत पर पूरा देश स्तब्ध है,इस निंदनीय घटना पर संघ के सदस्यों ने दो मिनिट का मौन रखते हुए मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर संरक्षक डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ला,एस पी गुप्ता अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे,सचिव जी डी पाटिल,एस एस चौधरी,संजय द्विवेदी,अशोक मालवीय,राजेंद्र चौधरी, रामजीवन बनोरिया,एम एल पवार,टीकाराम धार्मिक, श्री किसन चुटिले,राजेन्द्र चौधरी,सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे







