मध्य प्रदेश

श्री राम मंदिर मैदान में प्रारंभ हुआ करेली महोत्सव मेला 2025

करेली(पूजा मालवीय)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करेली महोत्सव मेला का आगाज श्री राम मंदिर मैदान में हो गया है। विगत वर्ष की भांति ही तरह तरह की दुकानों से सजा ये मेला नवंबर से प्रारंभ हो गया है। जिसमें रंगबिरंगी सजावट और लाइटिंग के साथ सैकड़ों दुकानों सज गई है, इस मेले में घर साज सज्जा का समान, रोजाना उपयोग और गर्म कपड़े, जूते, खिलौने, कार्पेट, आभूषण, बर्तन, बच्चों के मनोरंजन अन्य सैकड़ों सामानों की दुकानें लगी हुई है। नवंबर और ठंड की शुरुआत के साथ ही मेले की शुरुआत 10 नवंबर से हो गई है, यह मेला रोज शाम 5 बजे से रात्रि लगभग 12 बजे तक खुला रहता है, जिसमें शहर और आस पास के लोग आकर खरीददारी और मनोरंजन करते है। करेली महोत्सव मेला राम मंदिर मैदान में लगा है जिसका मुख्य प्रवेश द्वार रेलवे फाटक के पास ब्रिज के नीचे है। यह मेला हर वर्ष लगभग 1 माह तक रहता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!