नगर के वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल सदस्य हेमंत वर्मा का देवलोकगमन, नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
सालीचौका के वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल सदस्य हेमंत वर्मा का निधन। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नागरिकों और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)। नगर के एकमात्र वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल सदस्य श्री हेमंत वर्मा (अम्बे टी स्टॉल वाले, बड़े मुन्ना भैया) का लंबी बीमारी के चलते जबलपुर में गत रात्रि देवलोकगमन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
स्व. वर्मा का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे सालीचौका मुक्तिधाम में भगवान श्री हरि के चरणों में किया गया, जिसमें नगर के सभी वर्गों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय हेमंत वर्मा पंकज वर्मा, प्रशांत वर्मा, प्रवीण वर्मा और पराग वर्मा के पिता थे, वहीं तरुण वर्मा और तपन वर्मा के बड़े पिताजी थे।
वे कांग्रेस सेवादल के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र पटेल सहित अनेक कांग्रेस जनों और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी ने कहा कि स्व. वर्मा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।







