मध्य प्रदेश

Breaking News:गाडरवारा ककराघाट में बड़ा हादसा — तीन युवक डूबे, दो को बचाया गया, एक लापता, लापता बालक का आज था जन्मदिन

गाडरवारा के ककराघाट में नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो को बचा लिया गया, जबकि 13 वर्षीय मोहित सोनी लापता है। हादसे के दिन ही मोहित का जन्मदिन था। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।

गाडरवारा। शहर के ककराघाट क्षेत्र में बुधवार को नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अब भी लापता है।

लापता बालक की पहचान मोहित सोनी (13 वर्ष), पिता संतोष सोनी, निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा के रूप में हुई है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि आज ही मोहित का जन्मदिन था। घटना के बाद परिवार और पूरे वार्ड में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लापता बालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लग पाने से हादसा हो गया।

स्थानीय लोग लगातार नदी किनारे तलाश में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://fktr.in/7VwEn69

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!