मध्य प्रदेश

वार्ड में घूमने वाले बाहरी तत्वों पर लगेगी लगाम, पुलिस विभाग को गश्त बढ़ाने की सिफारिश — मोहल्ला समिति का निर्णय

अहिल्या नगर वार्ड क्रमांक 23 में बढ़ी संदिग्ध गतिविधियों से वार्डवासियों में चिंता

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी।
अहिल्या नगर वार्ड क्रमांक 23 में पिछले कुछ दिनों से रात्रिकालीन समय में संदिग्ध बाहरी तत्वों के घूमने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए मोहल्ला समिति की एक विशेष बैठक वार्ड पार्षद राकेश जाधव के आवास पर आयोजित की गई।

समिति ने की स्थिति की समीक्षा

बैठक में मोहल्ला समिति के सदस्यों ने वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से चर्चा की और उन्हें जागरूक किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

पुलिस विभाग को सौंपा जाएगा ज्ञापन

समिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही टीआई गौरव बुंदेला को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें मांग की जाएगी कि वार्ड के प्रमुख चौराहों की दीवारों पर पुलिस अधिकारियों और बीट प्रभारी के संपर्क नंबर लिखवाए जाएं ताकि आमजन को त्वरित सहायता मिल सके।

पुलिस चौपाल का आयोजन जल्द

बैठक में यह भी तय किया गया कि शीघ्र ही में पुलिस चौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें वार्डवासी अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे ताकि सुरक्षा संबंधी मुद्दों का त्वरित निराकरण हो।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक एवं भ्रमण में पार्षद राकेश जाधव, देवेंद्र पटेल, राजकुमार दुबे, सुश्री सीपी ठाकुर, जीपी दीक्षित, विजय दुबे, बृजमोहन सिंह मीना, केपी सैनी, हैप्पी शर्मा, अभिजीत मुखर्जी, कालिदास भावसार, द्वारका सोनिया, प्रदीप सोनिया, मूलचंद प्रजापति और विजय राव नाईक उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!