प्रतुल इन्दुरख्या होंगे नरसिंहपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी

करेली(पूजा मालवीय)। नरसिंहपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एक बार फिर अल्प समय में बदल दिए गए है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार व्योहार के सेवानिवृत्त होने के बाद से ये तीसरा मौका है, जब जिला शिक्षा अधिकारी को बहुत ही अल्प समय में बदला गया है। जिला कलेक्टर के आदेश दिनांक 03.11.2025 के अनुसार श्री संदीप कुमार नेमा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ने स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रभार से मुक्त करने का आवेदन प्रस्तुत किया था। उस आवेदन के आधार पर श्री संदीप कुमार नेमा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के स्थान पर श्री प्रतुल इन्दुरख्या, प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिढ़वानी को अस्थाई तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। श्री प्रतुल इन्दुरख्या पहले साईखेड़ा के विकास खंड शिक्षा अधिकारी भी रह चुके है।








