मध्य प्रदेशराजनीति

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएँ, सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में किया त्वरित निराकरण

गाडरवारा में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप में जनसुनवाई कर क्षेत्रीय जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया।

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को बारीकी से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन की योजनाएँ तभी सार्थक हैं, जब उनका लाभ सीधे जनता तक पहुँचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
Janta express live

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के जनसंपर्क और तत्परता की सराहना की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!