केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह 31 अक्टूबर को करेंगे गाडरवारा क्षेत्र का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गाडरवारा । मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह कल 31 अक्टूबर शुक्रवार को गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे ।
केबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सुबह 11बजे से सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप में आमजनों से रूबरू होकर मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगे व विकास कार्यो की समीक्षा करेगे, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ से संघठात्मक चर्चाएं करेगे ।
दोपहर 1 बजे ग्राम नांदनेर में ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 : 15 बजे ग्राम छोटी बनखेड़ी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करेगे । दोपहर 3 बजे गाडरवारा में युवा मोर्चा द्वारा होटल राजवंश में आयोजित आत्म निर्भर भारत एवं युवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
4:30 बजे -ग्राम कामती में मनोज जहुआ के निवास पर एवं शाम 5 बजे ग्राम मिढवानी में ब्रजेश शर्मा एवं बड़कुर जी के निवास पर व शाम 5, 45 बजे ग्राम ज्वारा में अमरेश शर्मा के निवास पर सौजन्य भेंट करेगे । शाम 6 :30 बजे ग्राम पिठवानी में श्यामसुंदर बोहरे जी के निवास पर मुलाकात के उपरांत ग्राम लोलरी प्रस्थान करेगे ।








