सालीचौका नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिलावट ने किया वाहनों का पूजन, भाईदूज पर दी शुभकामनाएं
सालीचौका नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट ने भाईदूज पर सभी नगर वाहनों का विधि-विधान से पूजन किया और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)।
भाईदूज एवं यमद्वितीया के शुभ अवसर पर सालीचौका नगर परिषद परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष श्री राकेश (कैलाश) सिलावट द्वारा निकाय के सभी वाहनों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
पूजन के दौरान फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर, टिप्पर वाहन, स्काईलिफ्ट सहित नगर परिषद के समस्त वाहनों को साज-सज्जा के साथ तैयार कर पूजा स्थल पर रखा गया। अध्यक्ष सिलावट ने पूजा के बाद नगर के नागरिकों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।
नगरवासियों को दी भाईदूज की शुभकामनाएं
इस अवसर पर श्री सिलावट ने नगर के सभी नागरिकों को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि—
“यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, हमें मिलजुलकर नगर के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।”
अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर नगर के विकास और सेवा भावना को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।








