मध्य प्रदेश

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने छैनाकछार-ए गौशाला में किया गोवर्धन पूजन, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख की घोषणा

सभी किसान व गौपालक गौ माता की रक्षा व देखभाल करने का संकल्प लें मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गौशाला छैनाकछार- ए में गोवर्धन पूजन किया

नरसिहंपुर : प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी किसान व गौ पालक हैं, हमारा दायित्व है कि हम गौवंश की रक्षा करें, उन्हें चारा- भूसा दें, उसकी देखभाल करें। आज गोवर्धन पूजन के अवसर पर हम सभी किसान व गौ पालकों को गौ माता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि गौ माता का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। हम बचपन में मां का दूध पीकर बड़े होते हैं, लेकिन जब हम बड़े होतें है, तो हमें स्वस्थ व निरोग रहने के लिए गौ माता के दूध की जरूरत पड़ती है, इसलिए हम उसे गौ माता कहते हैं। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह गौशाला छैनाकछार- ए- नयागांव में गौवर्धन पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा- अर्चना कर अपने हाथों से खीर, पुड़ी व घास खिलाई। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गौशाला परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक व श्रीमती साधना स्थापक, श्री सुरेश मामुलिया, श्री राजेश गुर्जर, श्री नरेश कौरव, श्री दिग्विजय सिंह राजपूत, श्री राजीव राय, श्री जयप्रकाश वर्मा, श्री कीरत सिंह पटेल, श्री राजकुमार गुर्जर, श्री कामता प्रसाद वर्मा, श्री परागश तिवारी, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्री सिंह ने नयाखेड़ा में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण और छैनाकछार- ए में मंदिर के पास चबूतरा निर्माण व टीन शेढ निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

      मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी गौ माता की सेवा करते थे। गौवंश के सम्पर्क में रहने वाला और उनकी सेवा करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ व निरोग रहता है। आज हम सभी को गौवर्धन पूजन कर गौ माता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गौशालाओं का संचालन करने के लिए अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है। गौशाला संचालकों को उक्त राशि से गौशालाओं का बेहतर तरीके से संचालन करना चाहिए। उन्होंने गोबर खाद का महत्व बताते हुए कहा कि किसान भाई अपने खेतों को उपजाऊ बनाने व फसलों का अधिक पैदावार करने के लिए गोबर खाद का उपयोग करें। गोबर खाद से भूमि की उर्वरकता शक्ति भी बढ़ती है और फसलों में पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। इन फसलों का सेवन करने वाले व्यक्ति हमेशा निरोग व स्वस्थ रहता है।

      मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार जनहित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर हितग्राही अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्पन्न व सबल बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना से अब लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सरकार इसी तरह से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़क व पुल- पुलियों का निर्माण कर गांव- गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया है, इससे आवागमन सुगम हुई है। उन्होंने बताया कि गांव- गांव में विकास के कार्य किए गए हैं। सीसी रोड का निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, रंग मंच का निर्माण, स्कूलों का निर्माण, पंचायतों भवनों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, घर- घर नल कनेक्शन सहित विभिन्न जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!