क्राइममध्य प्रदेश

गृहभेदन का खुलासा, 7 लाख के जेवर बरामद थाना कोतवाली पुलिस की तेज़ कार्रवाई

थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर की सूझबूझ और टीम की सक्रियता से परत दर परत सुलझा मामला

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम। थाना कोतवाली पुलिस ने एक गृहभेदन की घटना का खुलासा करते हुए करीब 7 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन में की गई।

घटना में फरियादिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार घर से सोने के जेवर चोरी हो गए थे। मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को एक बालक के संबंध में सूचना मिली, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस एक महिला तक पहुंची, जिसके कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवर बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी महिला के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह बैतूल भेजा जाएगा।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनकी सूझबूझ, लगातार फील्ड मॉनिटरिंग और टीम को दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के कारण मामला समय पर सुलझ सका। टीम में सउनि संजय रघुवंशी, आरक्षक पंकेश, गजेंद्र, सतीश एवं महिला आरक्षक अंजू ऊईके की भी अहम भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!