भाभी को भगाने का आरोप लगा ननद पर, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
ननद पर लगाया गया भाभी को भगाने का आरोप निकला झूठा, पति से विवाद के बाद स्वयं घर छोड़कर गई थी संध्या

Jabalpur News: जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में ननद द्वारा भाभी को भगाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह पूरा मामला झूठा पाया गया।
थाना प्रभारी के अनुसार, शशि बंसल और आशुतोष बंसल ने अपनी रिश्तेदार मानसी बंसल पर आरोप लगाया था कि उसने आशुतोष की पत्नी संध्या बंसल को भगा लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि संध्या का अपने पति से घरेलू विवाद चल रहा था। पति से लगातार मनमुटाव और तनाव के चलते उसने खुद ही घर छोड़ने का फैसला लिया था।
17 अगस्त 2025 को आशुतोष ने थाने में संध्या की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मानसी बंसल पर शक जताया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में संध्या को दस्तयाब कर लिया।
पूछताछ में संध्या ने बताया कि वह पति के उत्पीड़न और तनावपूर्ण माहौल से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि मानसी या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे नहीं भगाया।
पुलिस ने मामले की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संध्या को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। वहीं झूठा आरोप लगाने वाले पक्ष पर भी पुलिस ने चेतावनी दी है।







