जिला कांग्रेस ने आयोजित किया आदिवासी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। चीचली ब्लॉक के ग्राम पटकुही की गौशाला परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासियों के उत्थान और अधिकारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के अधिकारों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने संविधान सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए विशेष आरक्षण और अधिकार सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया।
विधायक सुनील उइके ने कांग्रेस पार्टी को सर्वहारा वर्ग के साथ खड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि अगर किसी ने आदिवासियों की चिंता की है, तो वह कांग्रेस है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का माहौल है। रोजगार की कमी और माफियाओं के बढ़ते प्रभाव को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासियों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और मनरेगा जैसी योजनाओं ने आदिवासी और ग्रामीण समुदायों को सशक्त करने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू कीं और आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आदिवासियों की समस्याओं को नजदीक से समझने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। साथ ही, आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया । कार्यक्रम में गाडरवारा विधानसभा के प्रभारी दीवान शैलेन्द्र सिंह वरिष्ठ नेता लाखन सिंह , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोना कौरव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अनीता रविशेखर जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल, मीना शाह,जनपद अध्यक्ष सोबरन सिंह ठाकुर , श्रीमति राधा अहिरवार, जनपद उपाध्यसक्ष मनीष कौरव भिंडवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह , छोटेराजा कौरव, जिनेश जैन , राजेंद्र कौरव, रामरतन सिंह पटेल, गिरजाशंकर कौरव, राजीव दुबे, बलवंत कौरव, सतीश सैनी, राव सुरेंद्र कौरव, जगदीश चौरसिया, बंटू गुप्ता, अवधेश रूसिया, जगमोहन पटेल, जितेंद्र पटेल, लखन पटेल , अजयपाल राजपूत, उमा गुप्ता, छुट्टन पटेल, रुद्रभान कौरव,अभिषेक कौरव , राजदीप दुबे, संजय कौरव, हजारी लाल ममार, भूपेंद्र कौरव, सुनील दूबे,शिवम वर्मा, मनीष विनोद ठाकुर , उमा ठाकुर सहित कांग्रेस मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







