सब्जी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने अपना व्यापार बंद रख जताया विरोध

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)l सब्जी मंडी परिसर स्थित समस्त सब्जी विक्रेताओं ने मंगलवार को अपनी अपनी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इंदिरा मार्केट सब्जीमंडी मार्ग पर स्थित रोड पर लगने वाली सभी दुकानो को सब्जीमंडी कांपलेक्स में लगवाई जाए ।
इस संदर्भ में सब्जी विक्रेताओं ने कलेक्टर नरसिंहपुर, स्थानीय प्रशासन नगर पालिका को आवेदन किया है । जिसमे उल्लेख किया है कि सब्जी विक्रेता गाडरवारा के निवासी है हम सब्जी विक्रेताओ की दुकाने इंदिरा मार्केट स्थित सब्जीमंडी कांपलेक्स में स्थित है।
झंडा चौक से पुराने बस स्टेंड के बीच कई सब्जी विक्रेता हाथठेला में रोड पर दुकान लगाते है । जिससे ग्राहक सब्जीमंडी काम्प्लेक्स तक नही आते है । वह रोड पर लगी हुई दुकानो पर से सब्जी ले जाते है जिससे सब्जी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों की कई समय तक बिक्री नही हो पाती और सब्जी खराब हो जाती है जिसमे हमें काफी नुकसान होता है और हमे आर्थिक, मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है।
नुकसान होने से कांपलेक्स मे लगी दुकानो का हर दुकान थोक सब्जी व्यापारियो का कर्जदार होता जा रहा है। हम कांपलेक्स मे लगी दुकानदारो ने रोड पर लगी कई दुकानदारो से बात उन्हे रोड पर दुकान लगाने की मना करने पर समझाने की कोशिश की तो बात सुनने को राजी नही होते है थोड़ा सा कुछ भी बोलने पर लड़ाई – झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।
जिससे से नईम राइन, छोटूलाला, मुजम्बिल, अनिकेत कुशवाहा, बबलू कुर्मी, राजू कुर्मी, प्रमोद कहार, मोहन कहार, बाबूलाल कुशवाहा, ऊषा बाई गड्डू कहार, ये ज्यादा लड़ाई करते है और अपने साथियों को लड़ाई करने उकसाते है जिसकी वजह से कोई भी दुकानदार उनके कहने पर अपनी दुकान रोड से अलग कर सब्जी मंडी कांपलेक्स मे नही लगाते है कुछ भी बोलने पर लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है कई बार हमने उन्हे समझाया कि मंड़ी कापलेक्स ग्राहक बहुत कम आते है हमे बहुत नुकसान हो रहा है तुम लोग सभी दुकाने अंदर लगाओं पर वो दुकानदार नही मानते है । एवं दारू ठेके के कारण पुराना बस स्टेंड के सामने हर समय जाम की स्थिति बन जाती आये दिन दुर्घटना होती है एवं इन दुकानदार के कारण आने-जाने वाले वाहनो को एवं रहगीरो को काफी परेशानी होती है।
इसी तरह कामती मार्ग पर भी अघोषित एक सब्जी मार्केट लगने लगा है उस कारण से भी हम सब्जी विक्रेताओं को आर्थिक परेशानी हो रही है हमारी को समस्या गंभीरता से लेते हुए रोड पर लग रही सब्जी की दुकाने सब्जीमंडी कापलेक्स में लगवाने की कृपा करे। जिससे हम दुकानदारो की सब्जी भी बिक सके। हमारा नुकसान होने से बच सके।
अगर प्रशासन द्वारा 7 दिन मे हमारी सहायता नही की ओर रोड पर लग रही दुकाने बंद नही करायी जाती तो हम सभी सब्जीमंडी कापलेक्स के दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल कर अपनी दुकाने बंद रखेगे एवं हम सभी दुकानदार अस्थायी दखल पर्ची नही कटवायेगे जिससे नगरपालिका को राजस्व की हानि होगी । सब्जी की दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनेको सब्जी विक्रेता प्रमुख रहे ।







