मध्य प्रदेश

खाटू श्याम रसोई में जरूरतमंदों को मिला निशुल्क भोजन — विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने देखी व्यवस्था, सेवा भावना की सराहना

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी। शहर में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित खाटू श्याम रसोई में आज सैकड़ों लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा रसोई पहुंचे और भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे प्रयास समाज में संवेदना और सेवा की भावना को सशक्त बनाते हैं। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना सबसे श्रेष्ठ मानवीय कार्यों में से एक है।”

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति चौरे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री गोकुल पटेल तथा संस्था के संचालक श्री मनीष ठाकुर उपस्थित रहे।
संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि “खाटू श्याम रसोई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इटारसी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। संस्था द्वारा नियमित रूप से अस्पतालों, स्टेशन और जरूरतमंद बस्तियों में भोजन वितरण किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!