मध्य प्रदेश

पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर नीखरा का इटारसी दौरा — अधिवक्ताओं से की मुलाकात, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर नीखरा ने इटारसी में अधिवक्ताओं से मुलाकात की, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने पर हुई चर्चा।

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी (होशंगाबाद)। होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामेश्वर नीखरा ने आज अल्प प्रवास पर अधिवक्ता संघ इटारसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट की और उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित इस बैठक में संघ अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष मनीष बाजपेई, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गोयल और संतोष गुरयानी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं की समस्याओं पर हुई गहन चर्चा

बैठक में श्री नीखरा ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि —

“प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता

कार्यक्रम में रमेश धुरिया, दीपक जैन, परमेंद्र राजपूत, राकेश राईसा, विनोद भावसार, संतोष शर्मा, जिनेंद्र जैन, आर.के. मलैया, दीपक यादव, दीपक श्रीवास, रघुराज बघेल, जेपी शुक्ला, अनिल बाथरी, मनोहर मालवीय, बृजेश पटेल, एस.एन. ठाकरे, गजेंद्र नागे, अश्वनी चौरे, सन्मत जैन और महिला अधिवक्ता नेहा चावरे सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सभी अधिवक्ताओं ने श्री नीखरा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

वक्तव्य

प्रवक्ता विनोद भावसार (एडवोकेट, अधिवक्ता संघ इटारसी) ने बताया कि

“वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामेश्वर नीखरा का यह दौरा अधिवक्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!