मध्य प्रदेश

पीजी कॉलेज में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ रक्तदान एवं रक्त शिविर परीक्षण

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह किरार के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य डॉ. कौरव के निर्देशन तथा हिंदी विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ. जवाहरलाल शुक्ला के सहयोग से महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल गाडरवारा के  विभाग प्रभारी डॉक्टर ठगेले एवं उनकी जांच टीम के सदस्य श्रीमति वर्षा पवार तथा शिखा सोनी के द्वारा  छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन एवं अन्य परीक्षण किए गए तथा छात्र-छात्राओं को दवाइयां भी वितरित की गई सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक होना है।

इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉक्टर दर्शन सिंह किरार के द्वारा स्वच्छता रैली, पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता, जैविक खेती का महत्व, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता,ऊर्जा संरक्षण पर संवाद,सिकल सेल एनीमिया,स्वस्थ नारी सशक्त परिवार आदि अनेक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे हैं।

जिससे विद्यार्थी समाज क़ो सशक्त, समृद्धशाली गौरवशाली,अजेय, एवं भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग से डॉक्टर टीकाराम डॉक्टर सोनिया सहाय डॉक्टर कमलेश डेहरिया छात्र-छात्राएं प्रिया दुबे, चेष्टा भार्गव, अनीता चौधरी,प्रतिभा राजपूत, संध्या धानक,आकाश मिर्धा,सुरेंद्र सिंह ठाकुर  आदि अनेक छात्रों पर उपस्थित रहें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!