मध्य प्रदेश
श्री वैकुण्ठ सुदर्शन धाम में आचार्य रामप्रिय भट्टाचार्य स्वामी का आगमन, मंदिर निर्माण प्रगति से संतोष

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। श्री वैकुण्ठ सुदर्शन धाम , श्री व्यंकटेश मन्दिर (निर्माण अग्रसर) श्री रामानुज नगर (धौंखेड़ा) पर आज श्री यदुगिरी मेलुकोटे (कर्णाटक)से पांचरात्र आगम के विद्वान आचार्य श्री भा.वं.रामप्रिय एन्. भट्टाचार्य स्वामी जी (श्री वैकुंठ सुदर्शन धाम के भूमिपूजन आचार्य) का पदार्पण हुआ।श्री युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य जी के साथ मन्दिर निर्माण प्रगति देख आपने संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देशन किया एवं भविष्य प्रगति योजना परिचर्चा की ।
आपके साथ श्री कोविलनम्बी मुकुन्दन स्वामी ,मेलुकोटे श्री सचिन मालवीय (counstruction coantractor) मन्दिर निर्माण कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश शर्मा, श्री सतीश बांगड़, श्री विवेक चांडक, श्री अर्पण माहेश्वरी , श्री विपिन चांडक, श्री व्यंकटेश मिश्रा (कार्यालय प्रबन्धन) आदि उपस्थित रहे।








