सोहागपुर में अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, समाज की एकता की मिसाल

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
सोहागपुर।
बिहारी चौक पर स्थित श्री कन्नूलाल अग्रवाल जी के निवास पर रविवार को अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। पूरा परिसर भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता की भावनाओं से सराबोर हो उठा।
समाज के प्रमुख सदस्य विजय अग्रवाल, प्रताप नारायण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (फारेस्ट), राजा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अनुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने समाज को समानता, सहयोग और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाजबंधुओं का आपसी मिलन और सामूहिक संकल्प था। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं और वातावरण “जय अग्रसेन महाराज की” के उद्घोष से गूंज उठा।
अग्रवाल समाज सोहागपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि समाज की संगठित शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर का सजीव उदाहरण भी बना।







