मध्य प्रदेश
गाडरवारा: अशोक जैन शुगर ब्रोकर परिवार को पूज्य आरिका माताजियों का आहार देने का सौभाग्य

गाडरवारा। नगर के जैन समाज में चतुर्मास का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान पूज्य श्री आरिका रत्न अनंतमति माताजी एवं पूज्य श्री आरिका सुप्रसिद्ध मति माताजी नगर में विराजमान हैं। रविवार को अशोक जैन शुगर ब्रोकर परिवार को माताजियों का आहार कराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अवसर न केवल परिवार के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक पुण्य का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और भक्ति की भावना को भी और प्रगाढ़ किया।
जैन धर्मावलंबियों के लिए चतुर्मास का यह समय आत्मिक साधना, संयम और तपस्या का विशेष अवसर होता है। ऐसे पावन क्षण समाज को आध्यात्मिक उन्नति और विकास की ओर प्रेरित करते हैं।