शिवकांत गुड्डन पांडे की अगुवाई में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर मंथन

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
नर्मदापुरम।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नर्मदापुरम संभाग के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे ने प्रदेश प्रभारी को जिले की स्थिति, चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूती देने हेतु कई सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान नए सदस्यों की भर्ती, उनके प्रशिक्षण और संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पांडे की पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसमें संगठन के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और उन्हें सक्रिय भूमिका में लाने के उपाय शामिल हैं।
कांग्रेस नेताओं का विश्वास है कि इस रणनीति से नर्मदापुरम जिले में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।







