नर्मदापुरम: सटोरियों और शराबियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
नर्मदापुरम। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध सट्टा कारोबार और शराब रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर आधा दर्जन से ज्यादा सटोरियों और शराबियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नगदी व सट्टा सामग्री जब्त की।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मारी छापेमारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में –
- दीपक (बालागंज निवासी)
- मंगलवारा भुवनेश्वर
- दीपक (रामगंज निवासी)
- सचिन गोस्वामी (आनंद लॉज के पीछे निवासी)
- आकाश जयपाल (चक्कर रोड, मालाखेड़ी)
- सुनील पिता सुखलाल यादव
शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लगभग ₹5,000 नगदी और सट्टा सामग्री जब्त की।
शराब भी बरामद
- आरोपी आकाश जयपाल के पास से 18 क्वार्टर देसी मदिरा जिसकी कीमत करीब ₹900 बताई जा रही है, बरामद की गई।
- वहीं सुनील पिता सुखलाल यादव के पास से भी 18 क्वार्टर शराब जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Also Read-रतलाम बोलेरो घोटाला: 6 साल से न्याय के लिए भटकता रहा किसान, सीएम मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश
नर्मदापुरम पुलिस का संकल्प
नर्मदापुरम पुलिस ने साफ किया है कि जिले को अपराध और अवैध गतिविधियों से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल माना जा रहा है।






