मध्य प्रदेश

गाडरवारा : सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

गाडरवारा। स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव जी का नाम रहेगा”, “राजीव गांधी अमर रहे” जैसे नारे लगाकर उनके योगदान को याद किया।

पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तेल चित्र पर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया।

नेताओं के विचार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने कहा कि सद्भावना दिवस पर कांग्रेसजन यह संकल्प लें कि हम सब मिलकर राजीव जी के सपनों को साकार करेंगे। राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हुए देश की तरक्की, खुशहाली और भाईचारे को बनाए रखेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एच. व्ही. रफीक और बसंत डागा ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। संचार क्रांति उन्हीं की देन है। उन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वे आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किए जाते हैं।

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार का अधिकार देकर लोकतंत्र को और मजबूत किया। उनके कार्यकाल में ही तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी गई।

संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन सतीश सैनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अवधेश रुसिया द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र पटेल मझले भैया, डॉ. उमाशंकर दुबे, के. जी. आजाद, ठाकुर शरद सिंह राजपूत, शिवकुमार नीखरा, कीर्तिराज लूनावत, प्रकाश चौरसिया, अनिल साहू, मुकेश गुप्ता, रूपेश राय, प्रदीप पटेल, दिग्विजय सिंह, संगीता जायसवाल, उमा बाई, नेतराम कुशवाहा, मुस्तान खान, हंसू राय, राजू झाझनखेड़ा, राकेश जायसवाल, प्रवीण शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!