मध्य प्रदेश

Gadarwara News: शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

गाडरवारा की शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संजय राजोरिया और तुलसीराम वंशकार ने शिक्षकों का सम्मान कर महापुरुषों के तैलचित्र भेंट किए।

गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज, गाडरवारा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री संजय राजोरिया एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तुलसीराम वंशकार ने शाला में उपस्थित होकर सभी शिक्षकों का सम्मान किया।

शाला को महापुरुषों के तैलचित्र किए भेंट

इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की ओर से शाला को भगवान गणेश, माता सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र भेंट किए गए। समिति के इस प्रयास की विद्यालय परिवार ने सराहना की।

विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों की खुशी

कार्यक्रम के दौरान शाला के प्रधान पाठक विनोद सोनी सहित सभी शिक्षकों ने समिति पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि वे सभी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि विद्यालय के विद्यार्थी उनसे भी आगे बढ़कर कार्य करें, जीवन में योग्य बनें और सफलता हासिल करें। विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और संतुष्टि का विषय होंगी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं शाला परिवार उपस्थित रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!