Gadarwara News: शिक्षक दिवस पर लीनेस क्लब ने शिक्षिकाओं का किया सम्मान
गाडरवारा में शिक्षक दिवस पर लीनेस क्लब ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य का सम्मान कर शिक्षकों के योगदान को सराहा।

गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब गाडरवारा द्वारा क्लब अध्यक्ष नम्रता जैन की अध्यक्षता में नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया।
शिक्षक सम्मान का यह विशेष प्रोजेक्ट क्लब चेयरपर्सन कविता सिंह के निर्देशन एवं संयोजन में आयोजित हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार करने के साथ सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं के लिए उपहारों की व्यवस्था भी की। लीनेस क्लब की बहनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इन शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती स्कूल मंदिर की प्राचार्य रंजना कठल, सरस्वती स्कूल की शिक्षिका ऋचा तिवारी, आदर्श स्कूल की शिक्षिका विद्या विश्वकर्मा तथा क्राइस्ट चर्च स्कूल की शिक्षिकाएं रश्मि पांडेय एवं साधना दुबे का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नम्रता जैन ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लीनेस मंजू गुप्ता एवं लीनेस किरण साहू का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन लीनेस शिखा नीखरा एवं लीनेस सरिता गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में लीनेस सुषमा जैन, लीनेस संजू शर्मा, लीनेस मंजू खंताल, लीनेस रेखा गुप्ता एवं लीनेस सपना सोनी सहित लीनेस क्लब की अन्य बहनों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।







