मध्य प्रदेशराजनीति

गाडरवारा के कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में बी. वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

नई जिम्मेदारी पर दी शुभकामनाएं, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को लेकर हुई चर्चा

गाडरवारा। कांग्रेस सेवा दल के अखिल भारतीय मुख्य संगठक बी. वी. श्रीनिवास से मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित एआईसीसी इंदिरा भवन में सौजन्य भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

गौरतलब है कि जून 2026 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बी. वी. श्रीनिवास को कांग्रेस सेवा दल का अखिल भारतीय मुख्य संगठक नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर लालजी देसाई का स्थान लिया है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव, प्रदेश सचिव शिवकुमार नीखरा, गणेश तिवारी तथा मुस्तान खान ने श्रीनिवास से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बी. वी. श्रीनिवास के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल देशभर में और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा दल हमेशा सामाजिक सरोकारों और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता रहा है।

बैठक के दौरान बी. वी. श्रीनिवास ने भी मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान संगठन विस्तार, जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का भरोसा भी दिलाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!