गाडरवारा में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा भागीदारी पर हुआ मंथन
गाडरवारा के नमामि पैलेस में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। शाश्वत राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला और प्रदेश पदाधिकारियों ने युवाओं को संगठन मजबूती का संदेश दिया।

संवाददाता अवधेश चौकसे
गाडरवारा। गाडरवारा के नमामि पैलेस में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस गाडरवारा विधानसभा अध्यक्ष शाश्वत राय ने की। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गाडरवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी हिमांशु भरवे, प्रदेश महासचिव राहुल ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष विवेक पटेल ने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवा कांग्रेस को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही युवाओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजुलशेखर जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल, किसान कांग्रेस जिला संगठन मंत्री संजय कौरव, जवाहर बाल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आकाश चौकसे, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवराज बंसकार, सुयश पटेल, वीर मिर्धा, राजा पटेल, यश राय, हजारीलाल कोरव, आकाश पटेल, राजदीप दुबे, आयुष चौकसे, निकेत पटेल, पार्षद गणेश शर्मा, तिलकराज चौहान, गगन चौकसे, साकेत निखरा, नेतराम श्रीवास, विकास कौरव, राहुल गुर्जर, आर्यन कौरव, उमंग पटेल, ध्रुव रादवे, आदित्य श्रीवास, पूजा श्रीवास, एकांत बड़कुर, शिवम राय, सौरभ स्थापक, सनी खरे, देवेंद्र यादव, अजय मेहरा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाश्वत राय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।







