मध्य प्रदेश

धमनी नदी पुनर्जीवन अभियान को मिला नया बल, मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिखाई विशेष पहल

संवाददाता पूजा मालवीय करेली

करेली I जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री प्रहलाद पटेल ने प्रोटोकॉल से परे जाकर धमनी नदी के उद्गम स्थल भिंडवार पहुंचकर नदी पुनर्जीवन अभियान में सहभागिता की।

जिला पंचायत के सीईओ श्री गजेंद्र नागेश के संक्षिप्त निवेदन पर मंत्री श्री पटेल ने तुरंत सकारात्मक पहल करते हुए प्रकृति संरक्षण और जलसंचय जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चल रहे जनजागरण अभियान को अपना अमूल्य समय दिया। उनकी उपस्थिति ने न केवल अभियान को मजबूती प्रदान की, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न की।

धमनी नदी पुनर्जीवन जनभागीदारी समिति से जुड़े सभी जागरूक सदस्यों ने मंत्री जी के इस कदम का स्वागत किया। उनका मानना है कि इस प्रकार का सहयोग अभियान में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा तथा भविष्य में जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी मंत्री जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!